IND Vs SA : सुपर-8 में आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पिछले फाइनलिस्ट आमने-सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND Vs SA

IND Vs SA : टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का तीसरा मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, इसलिए मुकाबले को लेकर खास उत्साह है।

IND Vs SA : पिछली बार फाइनल में भिड़ी थीं दोनों टीमें

IND Vs SA : 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 168 रन तक ही पहुंच सकी थी।

IND Vs SA

IND Vs SA : ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन

दोनों टीमों ने ग्रुप चरण में बेहतरीन खेल दिखाया।

भारत ने अपने सभी मुकाबले जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

साउथ अफ्रीका ने भी चारों मैच जीतकर अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया।

IND Vs SA : हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 21 और साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है।

IND Vs SA : खिलाड़ियों पर नजर

इस टूर्नामेंट में भारत के लिए ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और चार मैचों में 176 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट लेकर प्रभावित किया है।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ऐडन मार्करम बल्ले से लय में हैं, जबकि लुंगी एनगिडी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

IND Vs SA : पिच और मौसम रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 190 रन है।
मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि शाम के समय ओस (ड्यू) मैच को प्रभावित कर सकती है।

IND Vs SA : टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी संभव है, ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका समर्थन किया है।

IND Vs SA : संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

IND Vs SA : कहां देखें मैच

मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

read more : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों