Swami Chakrapani Ji Maharaj: संत महासभा में नई नियुक्ति, सुरेन्द्र कुमार जोशी बने नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Swami Chakrapani Ji Maharaj

Swami Chakrapani Ji Maharaj: संत महासभा के संस्थापक परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने श्री सुरेन्द्र कुमार जोशी को नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। यह कार्यक्रम हिंदू महासभा–संत महासभा के केंद्रीय कार्यालय, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

Swami Chakrapani Ji Maharaj: फटका पहनाकर दिया आशीर्वाद, दिलाई गई शपथ

समारोह के दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने श्री जोशी को फटका (अंगवस्त्र) पहनाकर आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी प्रदान की। इससे पूर्व उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण की थी। केंद्रीय कार्यालय मंत्री पंडित दीपक शास्त्री ने उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संत समाज, पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Swami Chakrapani Ji Maharaj: नेपाल को बताया सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राष्ट्र

अपने संबोधन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि नेपाल धर्म और संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध राष्ट्र है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की कृपा विश्व पर बनी रहने की कामना की और भारत-नेपाल के रिश्तों को सनातन आस्था और आध्यात्मिक विरासत का अटूट बंधन बताया।

Swami Chakrapani Ji Maharaj: ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश को विश्वभर में ले जाने का संकल्प

स्वामी जी ने बताया कि संत महासभा की शाखाएँ कई देशों में सक्रिय हैं। संगठन का उद्देश्य विश्व बंधुत्व, आध्यात्मिक समन्वय और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को व्यवहार में लाना है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, स्वामी श्रद्धानंद, महर्षि महेश योगी और श्री प्रभुपाद जी जैसे महापुरुषों के सार्वभौमिक विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Swami Chakrapani Ji Maharaj: नेपाल में संगठन को मिलेगी नई दिशा

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने विश्वास जताया कि श्री सुरेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में नेपाल में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी तथा भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।

read also: MP Education: शिक्षा के विस्तार के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ाव आवश्यक : CM डॉ. यादव

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई