मनमोहन की अंतिम यात्रा: राहुल गांधी वाहन में बैठे, मोदी-राजनाथ भी होंगे शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Manmohan's last journey: Rahul Gandhi sitting in the vehicle, Modi-Rajnath will also attend

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंचने वाला है, जहांं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले डॉ.मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। जहां कांग्रेस नेताओं के साथ अन्य कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजि अर्पित की। कांग्रेस मुख्यालय पर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

अंतिम दर्शन के बाद मनमोहन के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में ही मौजूद है। निगमबोध घाट पर साढ़े 11 बजे अंत्येष्टि की जाएगी। इस दौरान घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

बता दे कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि, मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि, स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली एम्स लाया गया था। जहां रात 10 बजे करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिल्ली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अंतिम संस्कार की मांग को स्वीकार ना करने पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, ‘जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं… लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है। मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा तो कैसा लगता?… ये मसला किसी पार्टी का नहीं देश के इतिहास का है। ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था। उचित को जानकर उस पर अमल ना करना कायरता है। बड़ा दिल होना चाहिए…’

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को