Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Post Office Scam: Jatkanhar Post Office Scam

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित India Post के पोस्ट ऑफिस में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्ट मास्टर आशीष मण्डावी ने सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य बचत योजनाओं में जमा उनकी मेहनत की कमाई को फर्जी दस्तावेज तैयार कर निकाल लिया।

Post Office Scam: India Post शाखा में लाखों की अनियमितता, फर्जी दस्तावेजों से निकाली रकम

जब खाताधारक अपनी जमा राशि की जानकारी लेने पोस्ट ऑफिस पहुंचे, तब खातों में गड़बड़ी सामने आई। कई खातों में बैलेंस शून्य या रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जीवनभर की जमा पूंजी से खिलवाड़ किया गया है।

Post Office Scam: ग्रामीणों का चक्काजाम, विधायक हर्षिता बघेल ने दिया समर्थन

मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण डोंगरगढ़ पहुंचे और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय विधायक हर्षिता बघेल भी ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचीं और निष्पक्ष जांच की मांग की।

READ ALSO: Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद से संबंधित पोस्ट मास्टर फरार है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर वित्तीय अनियमितता में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों की गबन हुई राशि की भरपाई कैसे सुनिश्चित की जाती है।

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में

Jhiram Ghati: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर फिर गरमाई सियासत

Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया Jhiram Ghati:

Coal Gasification: कोरबा में कोल गैसीफिकेशन से यूरिया उत्पादन की संभावनाएं बढ़ीं

Coal Gasification: संसदीय समिति की बैठक में उर्वरक आत्मनिर्भरता पर मंथन Coal