Isa Ahmad
Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का खुलासा
Financial Fraud Case: राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज में डूबे एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ झूठी चोरी की कहानी रचकर 36 लाख 50 हजार रुपये गबन कर लिए। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है।
प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे रजिस्ट्री के लिए 36 लाख 50 हजार रुपये लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार मल्टीलेवल पार्किंग, महतारी चौक में खड़ी की और कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को देकर खुद रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। कुछ देर बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखी पूरी रकम चोरी हो गई है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की, लेकिन जांच में चोरी की कहानी पर संदेह गहराता गया।
Financial Fraud Case: सीसीटीवी और पूछताछ में टूटी साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Financial Fraud Case: पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गहन पूछताछ के दौरान नितिन सोनी बार-बार अपना बयान बदलता रहा।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पूरी 36 लाख 50 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है।
READ ALSO: Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 94/26 के तहत धारा 316(2) और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





