,

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad Road Accident: Speeding wreaks havoc in Firozabad, four injured in collision between two bikes

Firozabad Road Accident: गणेश नगर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार रात तेज रफ्तार के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना उत्तर क्षेत्र के गणेश नगर पुलिस चौकी, आगरा गेट के पास करीब साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

Firozabad Road Accident: चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

READ ALSO: Share Market 16-02-26: घरेलू शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।