Lucknow लखनऊ में रईसजादे का ‘रफ्तार’ कांड: गर्लफ्रेंड के सामने हीरोबाजी के चक्कर में कई लोगों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow राजधानी के बंथरा इलाके में एक 12वीं के छात्र ने अपनी तेज रफ्तार कार से मौत का तांडव मचाया। एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहे छात्र ने कार में बैठी अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने की कोशिश में सड़क किनारे खड़े कई लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 साल के मासूम दीक्षांत की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

फेयरवेल पार्टी से लौटते समय मचाया कोहराम

Lucknow जानकारी के अनुसार, बक्शी का तालाब निवासी आरोपी छात्र अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार होकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास आरोपी ने सबसे पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से भागते हुए उसने सड़क पर खरीदारी कर रहे 12 साल के अरमान को अपनी चपेट में लिया। छात्र यहीं नहीं रुका, उसने आगे खड़े एक परिवार और एक ई-रिक्शा चालक को भी रौंदते हुए ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

मासूम का शव देख मां का फटा कलेजा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Lucknow हादसे का खौफनाक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें बेकाबू कार लोगों को खिलौनों की तरह उड़ाते हुए दिख रही है। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 6 वर्षीय दीक्षांत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जब अस्पताल में बच्चे की मां ने उसके चेहरे से कफन हटाया, तो उसकी चीख से पूरा परिसर दहल उठा। अन्य घायल साधना पटेल (35), मीना देवी (60) और अवध बिहारी (42) का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है।

लड़की को भीड़ के बीच छोड़कर भागा आरोपी, अब सलाखों के पीछे

Lucknow घटना के बाद एक शर्मनाक पहलू यह भी रहा कि जब गुस्साई भीड़ ने कार को घेरा, तो आरोपी छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और लापरवाही से गाड़ी चलाने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Read this: Jhansi : मऊरानीपुर बाजार बना ‘जंग का मैदान’: बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, दुकानों और कार को पहुँचाया भारी नुकसान

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार