,

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन: पोस्टर में भारत के नक्शे से POK गायब, विवाद

National convention of Congress: POK missing from the map of India in the poster, controversy

कर्नाटक कांग्रेस का राष्ट्रीय शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है, क्योंकि अधिवेशन के लिए जो पोस्टर तैयार किए गए है उनके पोस्टर में भारत के नक्शे में से पीओके गायब है। नक्शे को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया कि, नक्शे में जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दर्शाया गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने संप्रभुता का अपमान किया: भाजपा
कांग्रेस अधिवेशन के लिए लगे पोस्टर बैनर की तस्वीर साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक लिखा कि ‘कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। ये सब सिर्फ वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन के हिस्से को भारत के नक्शे से गायब कर दिया गया है। भाजपा ने कहा कि ‘भारत को छिन्न-भिन्न करने वाली शक्तियों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ साफ हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पहले भी इसी तरह भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की गई है। पूर्व में डीएमके ने भारत का गलत नक्शा दिखाया। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को गायब दिखाया गया। कोरोना के समय राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया था, उसमें भी अक्साई चिन और पीओके गायब था। शशि थरूर ने 21 दिसंबर 2019 को भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें भी गड़बड़ी थी।