Nainital: भवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस, पाकिस्तानी कनेक्शन और लैंड-लव जिहाद के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nainital

Report by: Bhuwam Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Nainital: नैनीताल जिले के भवाली में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाबालिग से दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जुलूस निकालते हुए नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Nainital: पालिका पर मिलीभगत का आरोप

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पालिका की मिलीभगत से कुछ लोगों को अवैध रूप से एनओसी दी जा रही है, जिससे सरकारी जमीनों पर कब्जा बढ़ रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Nainital: पाकिस्तानी कनेक्शन और लैंड-लव जिहाद के आरोप

Nainital

भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने आरोप लगाया कि पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर क्षेत्र की डेमोग्राफी और जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने पालिका के एक वर्तमान सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं और विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा-रेहड़ क्षेत्र में बसाया जा रहा है।

Nainital: मस्जिद भूमि की जांच की उठी मांग

भाजपा नेताओं ने मस्जिद की भूमि की जांच कराने की भी मांग की। उनका आरोप है कि लैंड जिहाद और लव जिहाद के तहत अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। साथ ही कहा गया कि अवैध भूमि पर बने मकानों के लिए बिजली-पानी के कनेक्शन पालिका की मिलीभगत से दिए गए हैं और उनका असेसमेंट भी कर दिया गया है।

Nainital: प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए।

read also: Munger: दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार वृद्ध से 1 लाख की छिनतई, इलाके में दहशत

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों