,

Munger: दिनदहाड़े ई-रिक्शा सवार वृद्ध से 1 लाख की छिनतई, इलाके में दहशत

Munger

Report by: Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई छिनतई की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से घर लौट रहे एक वृद्ध से एक लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।

Munger: चिमनी भट्ठा के पास हुई वारदात

यह घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद–खैर मुख्य मार्ग पर चिमनी भट्ठा के समीप हुई। पीड़ित की पहचान सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने साले के बेटे की शादी के लिए हवेली खड़गपुर स्थित गौशाला मार्केट के पास एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे।

Munger: छीना-झपटी में ई-रिक्शा से गिरे वृद्ध

Munger

इसी दौरान गंगटा की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से रुपये से भरा थैला छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान सुरेंद्र महतो संतुलन खो बैठे और ई-रिक्शा से नीचे गिर पड़े। इसी बीच बदमाश रुपये से भरा थैला छीनकर खड़गपुर की ओर फरार हो गए।

Munger: पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित वृद्ध व ई-रिक्शा चालक को हवेली खड़गपुर थाना लाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

read also: Rohtas : मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगर निगम सक्रिय, लगातार चलाया जा रहा फॉगिंग अभियान