,

Health Camp Inauguration: बजट सत्र से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

/lucknow-health-infrastructure-medical-colleges-mbbs-seats/

Report by: Vandana Rawat, Edit by: Priyanshi Soni

Health Camp Inauguration: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है, जहां केजीएमयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Health Camp Inauguration: स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा यह शिविर लगाया गया है। यह शिविर माननीय सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों की सुविधा के लिए भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकार है और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

Health Camp Inauguration: सीएम ने सदस्यों से शिविर का लाभ लेने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की बात महत्वपूर्ण होती है और जब विशेषज्ञ अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Health Camp Inauguration: उप मुख्यमंत्री ने जताया आभार

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बलदेव सिंह औलख, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, एसजीपीजीआई के निदेशक आरके धीमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read also: Police Action Controversy: शेरपुर कला में पुलिस कार्रवाई पर विवाद

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…