,

Police Action Controversy: शेरपुर कला में पुलिस कार्रवाई पर विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Police Action Controversy: Controversy over police action in Sherpur Kala

Police Action Controversy: रात की दबिश के बाद भड़का मामला, मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव शेरपुर कला में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि हुई पुलिस दबिश के दौरान ग्रामीणों ने आधा दर्जन से अधिक घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिलाओं में सीमा पत्नी नाजिम, समीम पत्नी फईम, सीमा पत्नी बसीम, इला पुत्र अब्दुल रहीम सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में भय का माहौल बन गया है, खासकर महिलाओं और बच्चों में दहशत है।

Police Action Controversy

Police Action Controversy: अधिवक्ताओं व जांच दल ने की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

Police Action Controversy: रविवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित महिलाओं ने गांव के अधिवक्ताओं को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद अधिवक्ता महिलाओं के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ता साबिर हुसैन, नईम खां, फजल अहमद तथा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी भी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाकपा (माले) की जांच दल टीम भी गांव पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।

READ ALSO: Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल
वहीं चौकी इंचार्ज सागर कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि न तो किसी घर में प्रवेश किया गया और न ही किसी प्रकार की तोड़फोड़ हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल