Kasrawad हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक मांग का विरोध करने पर युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kasrawad

रिपोर्टर, सेवकराम चौबे

Kasrawad (खरगोन): कसरावद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित एनवीडी रेस्ट हाउस के पास ‘बेड़ी’ पर मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक राकेश चौहान की पत्थरों से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक शातिर नाबालिग आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया है। हत्या की वजह ‘अप्राकृतिक संबंध’ बनाने के दबाव और आपसी विवाद बताई जा रही है।

8 दिनों की सघन जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से मिला सुराग

Kasrawad 31 जनवरी को राकेश का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी खरगोन के निर्देशन में एफएसएल (FSL), फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। 8 दिनों तक चली सघन जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि घटना वाली शाम एक नाबालिग लड़का मृतक की मां के घर मौजूद था और वहां उसने शराब पी थी। इसी सुराग के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया।

खूनी संघर्ष की वजह: गंदी हरकत का विरोध और पोल खुलने का डर

Kasrawad पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि घटना वाली शाम वह और राकेश साथ थे। बेड़ी पर पहुंचने के बाद आरोपी ने राकेश पर ‘अनैतिक संबंध’ बनाने के लिए दबाव डाला और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। जब राकेश ने इसका विरोध किया और आरोपी की इस गंदी हरकत के बारे में सबको बताने की धमकी दी, तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद के दौरान राकेश जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पास पड़े भारी पत्थर से वार कर राकेश को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

Kasrawad कसरावद पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया नाबालिग आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ थाना कसरावद में पहले से ही 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कसरावद पुलिस टीम और तकनीकी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Read this: Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग