,

Ikka: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को मिला नया प्रोजेक्ट, 29 साल बाद सनी देओल संग दिखेंगे

Ikka

Ikka: सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना अब एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वह 29 साल बाद अपने ‘बॉर्डर’ को-स्टार सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन-लीगल थ्रिलर फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगे, जिसका पहला लुक हाल ही में जारी कर दिया गया है।

Ikka: 29 साल बाद साथ आएंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना

नेटफ्लिक्स की इस लीगल ड्रामा फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे हत्या आरोपी का केस लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसका करियर उसने खुद बर्बाद किया था। इस केस को जीतने के लिए उसे सही-गलत की सीमाएं पार करनी पड़ती हैं, क्योंकि हारने पर वह सब कुछ खो सकता है, जो उसे प्रिय है।

Ikka

नेटफ्लिक्स ने जारी किया पहला लुक

नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी 2026 को अपनी आगामी फिल्मों की सूची जारी करते हुए ‘इक्का’ का पहला लुक भी साझा किया। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

Ikka: दोनों सितारों के हालिया प्रोजेक्ट्स

अक्षय खन्ना हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जो अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक साबित हुई है। वहीं सनी देओल ने ‘गदर 2’ की शानदार सफलता के बाद ‘बॉर्डर 2’ में काम किया, जो अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। बता दें कि ‘बॉर्डर’ का पहला भाग 1997 में रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों कलाकार साथ नजर आए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Poster Out: धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी, रणवीर सिंह का वॉयलेंट लुक, 12.12 पर होगा बड़ा धमाका

फिल्म ‘इक्का’ को लेकर मेकर्स उत्साहित

फिल्म की टीम ने कहा, “हम ‘इक्का’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह नेटफ्लिक्स के साथ हमारी दूसरी ओरिजिनल फिल्म है। कहानी बेहद संवेदनशील और रोमांच से भरपूर है, जिसमें दो कट्टर दुश्मनों के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया जाएगा। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म के हर किरदार से जुड़ाव महसूस होगा।”

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…