,

Stocks to Buy 04-02-2026: ट्रेड डील की धूम से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, आज ये शेयर करा सकते हैं मुनाफा

Stocks to Buy 04-02-2026

Stocks to Buy 04-02-2026: भारत–अमेरिका ट्रेड डील के सकारात्मक असर से घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,072.67 अंक (2.54%) की उछाल के साथ 83,739.13 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 639.15 अंक (2.55%) बढ़कर 25,727.55 पर बंद हुआ।

Stocks to Buy 04-02-2026: रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को संभाला

बाजार में आई इस तेजी का नेतृत्व रियल्टी और वित्तीय शेयरों ने किया। सेक्टरवार प्रदर्शन में निफ्टी रियल्टी 4.79%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 3.27%, निफ्टी हेल्थकेयर 3.16%, निफ्टी इन्फ्रा 3.03%, निफ्टी फार्मा 3.02%, निफ्टी एनर्जी 3.02%, निफ्टी ऑटो 2.81% और निफ्टी मेटल 2.87% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Stocks to Buy 04-02-2026

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान में

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही। टॉप गेनर्स में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, पावर ग्रिड, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम शामिल रहे। गिरावट देखने वाले शेयरों में बीईएल और टेक महिंद्रा रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी

बाजार में सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,639.50 अंक (2.84%) बढ़कर 59,307.10 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 465.60 अंक (2.82%) बढ़कर 16,988.95 पर बंद हुआ।

Stocks to Buy 04-02-2026: ट्रेड डील बनी तेजी की बड़ी वजह

मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह के मुताबिक, भारत–अमेरिका ट्रेड डील से घरेलू अर्थव्यवस्था और पूंजी बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। इससे लंबी अवधि में भारत को तेज विकास दर हासिल करने में मदद मिलेगी। खासतौर पर टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण और फार्मा सेक्टर को फायदा होने की उम्मीद है।

एक अन्य विशेषज्ञ जितेंद्र व्यास ने कहा कि इस डील से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने का मौका मिलेगा, जिससे टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी सेक्टर को बड़ा लाभ हो सकता है।

stocks to Buy 04-02-2026

आज किन शेयरों में दिख रही खरीदारी?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें शामिल हैं –

  • Reliance Industries (RIL)
  • HDFC Bank
  • Adani Enterprises
  • Aarti Industries
  • Eternal
  • Jio Financial
  • Bajaj Finance
  • InterGlobe Aviation (IndiGo)

इसके अलावा 121 से अधिक शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जो बाजार में मजबूती का संकेत देता है।

Stocks to Buy 04-02-2026: किन शेयरों में दिख रहे मंदी के संकेत?

कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिनमें प्रमुख हैं —

  • Tech Mahindra
  • Bharat Electronics (BEL)
  • SBI Life Insurance
  • PB Fintech (Policybazaar)
  • Aegis Vopak Terminals
  • Varun Beverages (VBL)
  • Rainbow Children’s Medicare
  • Chennai Petroleum Corporation
  • Ola Electric
  • Medanta
  • Aster DM Healthcare

विशेषज्ञों का कहना है कि इन शेयरों में अल्पकालिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस