,

Stocks to Buy 03-02-2026: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में रौनक, MRPL और Anant Raj समेत इन स्टॉक्स में आएगा उछाल

Stocks to Buy 03-02-2026

Stocks to Buy 03-02-2026: सोमवार को शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की। सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 262.95 अंक या 1.06% बढ़कर 25,088.40 पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अमेरिकी टैरिफ में कमी और कच्चे तेल की गिरावट से बाजार को मजबूती मिली।

Stocks to Buy 03-02-2026: तेजी के पीछे प्रमुख सेक्टर्स

इन्फ्रा और ऑटो शेयरों ने बाजार में तेजी का नेतृत्व किया। निफ्टी इन्फ्रा 2.26%, निफ्टी ऑटो 2.13%, निफ्टी पीएसई 2.04%, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.04% और निफ्टी मेटल 1.88% की बढ़त के साथ बंद हुए। केवल निफ्टी आईटी और हेल्थकेयर कमजोर रहे।

Stocks to Buy 03-02-2026

सशक्त लार्ज, मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स:
लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96% बढ़कर 57,667.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.64% बढ़कर 16,523.35 पर रहा।

आज किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर:
तेजी दिखा रहे प्रमुख शेयर: MRPL, Anant Raj, Sundaram Finance, Latent View Analytics, Century Plyboards, Power Grids, Hindustan Zinc।
मंदी के संकेत दिखा रहे शेयर: Intellect Design Arena, Cholamandalam Finance, PB Fintech, Bharat Dynamics, Godfrey Phillips, Jyoti CNC, Oil India।

Stocks to Buy 03-02-2026

Stocks to Buy 03-02-2026: विशेषज्ञ राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक दे के अनुसार बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत उछाल आया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने बताया कि बजट में नीतिगत स्पष्टता और राजकोषीय अनुशासन से मध्यम-दिर्घकालिक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: Google Updates: एंड्रॉइड में ‘थेफ्ट प्रोटेक्शन’ और जीमेल में जेमिनी एआई की एंट्री

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…