Delhi News 01 February : नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने आज हिंदू महासभा भवन स्थित केंद्रीय कार्यालय में सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी चक्रपाणि महाराज ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपर्णा यादव द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Delhi News 01 February : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की
Delhi News 01 February : भेंट के अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपर्णा यादव को समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।

Delhi News 01 February : राष्ट्र, धर्म और समाज से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ
Delhi News 01 February : इस मुलाकात के दौरान लगभग दो घंटे तक राष्ट्र, धर्म और समाज से जुड़े समसामयिक विषयों पर गंभीर और सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में विशेष रूप से समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका, संस्कारयुक्त सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
Delhi News 01 February : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि अपर्णा यादव एक धर्मनिष्ठ, संस्कारी और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, जो महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Delhi News 01 February : यह भी उल्लेखनीय है कि अपर्णा यादव जब भी दिल्ली आती हैं, स्वामी चक्रपाणि महाराज से आशीर्वाद लेने अवश्य पहुंचती हैं। स्वामी जी भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य और संतान के समान स्नेह प्रदान करते हैं।
Delhi News 01 February : अंत में अपर्णा यादव ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से आशीर्वाद लेकर समाज और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया और तत्पश्चात प्रस्थान किया।





