,

Park Renovation: डी.के. 1 पार्क में जर्जर हालात, आम आदमी पार्टी ने राहत की लगाई गुहार

Park Renovation

Park Renovation,भोपाल: दानिश कुंज, कोलार रोड स्थित डी.के. 1 पार्क के जर्जर हालत और जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर आज आम आदमी पार्टी की रीना सक्सेना ने वार्ड 82 के प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। पार्क में लाइट, वाकिंग ट्रैक, बच्चों के झूले, बैंच और पानी की टंकी की मरम्मत की तत्काल मांग की गई।

Park Renovation: पार्क की उपेक्षित स्थिति से परेशान रहवासी

डी.के. 1 पार्क काफी लंबे समय से नगर निगम द्वारा उपेक्षित रहा है। स्थानीय रहवासी और पूर्व पार्षद भूपेंद्र माली तथा वर्तमान पार्षद ज्योति मिश्रा से कई बार अनुरोध करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Park Renovation

हस्ताक्षर अभियान के बाद सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने रहवासियों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन तैयार किया। ज्ञापन में पार्क में सुरक्षा, लाइट, बच्चों के झूले, बैठने के लिए बेंच और पौधों को पानी देने के लिए कनेक्शन जैसी सुविधाओं की मांग शामिल की गई।

Park Renovation: रात में सुरक्षा की समस्या

पार्क में लाइट की कमी के कारण शाम होते ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। आम आदमी पार्टी ने वार्ड प्रभारी से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…