,

MP Weather Alert: कोहरे के बीच हो जाइए सावधान! MP के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कोहरे के बीच रविवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्योपुर और मुरैना में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

MP Weather Alert: मौसम विभाग का चेतावनी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। अगले चार दिन तक प्रदेश में मावठा गिरने के आसार हैं।
रविवार को निम्न जिलों में चेतावनी जारी की गई है:

  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़।

भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा, उज्जैन और रतलाम में बादल छाए रहने की संभावना है।

MP Weather Alert

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

  • 2 फरवरी: 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान।
  • 3 फरवरी: कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश।
  • 4 फरवरी: छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश का अलर्ट; अन्य जिलों में मध्यम से घना कोहरा।

कोहरा और तापमान का हाल

30 और 31 जनवरी की रात ग्वालियर में 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था।

MP Weather Alert

MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से यह स्थिति बनी है। 2 से 5 फरवरी के बीच इसका असर ज्यादा रहेगा, जिससे 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं का असर भी रहेगा।

MP Weather Alert: ठंड बढ़ने के आसार

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जब यह सिस्टम लौटेगा, तो प्रदेश में ठंड का एक और दौर आ सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…