,

Ambala News: जनवरी के आखिरी दिन लौटी कड़ाके की ठंड, घनी धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambala News

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Ambala News: अंबाला में जनवरी के अंतिम दिन कड़ाके की ठंड और घनी धुंध ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। सुबह से ही छाई धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग जहां मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अचानक बढ़ी ठंड ने उन्हें फिर गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया।

Ambala News: जीरो विजिबिलिटी से वाहन चालकों की परीक्षा

घनी धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंग-रेंग कर चलना पड़ रहा है। ट्रैफिक की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है। साहा से चंडीगढ़ जा रहे वाहन चालक नवीन का कहना है कि धुंध और ठंड के कारण गाड़ी चलाना जोखिम भरा हो गया है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

Ambala News: बुजुर्गों और राहगीरों को ज्यादा परेशानी

Ambala News

इस मौसम का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है। घनी धुंध और हड्डी फोड़ ठंड के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। शहर में सैर करने वाले बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। राजेश भल्ला ने बुजुर्गों को घर में ही रहने और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजने की अपील की है।

Ambala News: कुछ लोगों के लिए धुंध बनी सैर का मजा

हालांकि, कुछ लोग इस मौसम का आनंद भी लेते नजर आए। सैर करने वालों का कहना है कि धुंध में टहलने का मजा दोगुना हो गया है, लेकिन ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनना जरूरी हो गया है। राजू शर्मा और अतुल ने बताया कि ठंड कम होने की उम्मीद थी, लेकिन घनी धुंध ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करा दिया है।

Read also:
HR News 31-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा