Kisan Kalyan Quiz 2026: एमपी में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज की शुरुआत, ट्रैक्टर-बुलेट जीतने का मौका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kisan Kalyan Quiz 2026

Report By: Akash, Edit by: Priyanshi Soni

Kisan Kalyan Quiz 2026: किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक अभिनव और ऐतिहासिक पहल की गई है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाते हुए राज्य स्तर पर एक भव्य इनामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण 15 मार्च 2026 तक चलेगा।

Kisan Kalyan Quiz 2026: 6.50 करोड़ के ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर होंगे पुरस्कार

Kisan Kalyan Quiz 2026

इस राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल लगभग 6.50 करोड़ रुपये के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई-स्कूटर सहित अन्य इनाम शामिल हैं। यह जानकारी संस्कृति संचालनालय के संचालक एन.पी. नामदेव एवं मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार व वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने प्रेस को दी।

लोक व जनजातीय कलाओं के साथ मनाया जाएगा स्वाभिमान पर्व

वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनमें जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत बुंदेलखंड, बघेलखंड, मालवा, निमाड़ और महाकौशल अंचलों में वर्षभर लोक एवं जनजातीय कलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Kisan Kalyan Quiz 2026: ऑनलाइन क्विज में पूछे जाएंगे किसान हितैषी योजनाओं पर प्रश्न

इस पर्व की प्रमुख विशेषता प्रदेश स्तरीय इनामी ऑनलाइन क्विज है, जिसे विशेष रूप से मध्यप्रदेश के किसानों के लिए तैयार किया गया है। क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च 2026 तक चलेगा और यह www.veerbharatnyas.com पर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, भावांतर भुगतान योजना, गोपालन योजना सहित कई योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

पंचायत स्तर पर मिलेगा किसानों को तकनीकी सहयोग

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसानों को पंचायत स्तर के किसान विकास केंद्रों, कृषि मंडियों एवं शासकीय तंत्र के माध्यम से आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी किसान को तकनीकी जानकारी के अभाव में वंचित न रहना पड़े।

Kisan Kalyan Quiz 2026

Kisan Kalyan Quiz 2026: जिलावार लॉटरी सिस्टम से होगा विजेताओं का चयन

पुरस्कारों की दृष्टि से यह प्रतियोगिता देश की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 55 ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 ई-स्कूटर दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक किसान विकास केंद्र और एक कृषि उपज मंडी को 11,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं का चयन जिलावार लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा।

किसान सम्मान और सहभागिता का उत्सव है यह आयोजन

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने कहा कि यह क्विज और सांस्कृतिक आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सम्मान, विश्वास और सहभागिता का उत्सव है। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल यह संदेश देती है कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि प्रदेश और राष्ट्र की आत्मा है।

Read also; Khelo MP Youth Games: मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के

South California में खतरनाक केमिकल लीक से हड़कंप, 40 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

South California: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल रिसाव की घटना