,

Unnao : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक साइन बोर्ड से टकराई, दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Unnao

Report: Anmol

भंडारे में शामिल होने निकले थे, रास्ते में बुझ गईं तीन जिंदगियां

Unnao उन्नाव जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गदोरवा गांव के पास अचलगंज–पुरवा मार्ग पर लोन नदी के पुल के नजदीक एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की जान चली गई। तीनों एक ही बाइक से लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित मौसी के घर भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब दस बजे अंधे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरे।

मौके पर दो की मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Unnao हादसे के बाद तीनों युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो अनुराग और राहुल की मौत हो चुकी थी, जबकि सौरभ गंभीर रूप से घायल था। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पुरवा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

तीन दिन पहले पिता बना था अनुराग, अप्रैल में होनी थी राहुल की शादी

Unnao मृतकों में अनुराग (31) निवासी अढ़ोली, थाना बीघापुर, पेशे से ट्रक चालक था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और तीन दिन पहले ही वह एक बेटी का पिता बना था। रविवार को उसकी नवजात बेटी की छठी का कार्यक्रम था। वहीं राहुल पाल (26) निवासी बेसनखेड़ा की अप्रैल महीने में शादी तय थी और 25 अप्रैल को उसकी बारात जानी थी। तीसरा युवक सौरभ गौतम (25) निवासी तौरा था, जो जेसीबी चलाने के साथ पुणे में नौकरी करता था। इस हादसे से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Read this: Nainital Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी के बाद नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, सफेद चादर में लिपटे पहाड़

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार