Reprt: Sartaj khan
मुठभेड़ में आरोपी घायल
Farrukhabad फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश राजकिशोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर हालत के चलते लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई
Farrukhabad क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के अनुसार, एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत कमालगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजकिशोर संदिग्ध रूप से आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस पर हमला कर दिया।

इनामी अपराधी की गिरफ्तारी
Farrukhabad पकड़े गए आरोपी राजकिशोर निवासी बलीपुर, थाना कमालगंज, नवाबगंज, शमशाबाद और कमालगंज में हुई चोरी की घटनाओं में वांछित था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
Read this: Pilibhit : घुंघचाई नगरिया टांडा में अवैध खनन का भंडाफोड़, जेसीबी से उड़ाए नियम





