,

रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 85.07 डॉलर पर

whatsapp sharing button 

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.07 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया डॉलर की बढ़ती मांग से रुपये के कमजोर बने रहने की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.07 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले यह 85.10 पर पहुंच गया जो उसके अभी तक के सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा अधिक है। रुपया गुरुवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.13 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.43 पर रहा।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…