,

Paddy Center:किसानों की आवाज़- वाड्राफनगर केंद्र पर धान खरीदी में हो रही मनमानी और अवैध वसूली

Paddy Center

Report: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

Paddy Center: जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दौरान वाड्राफनगर धान खरीदी केंद्र से किसानों की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रभारी और समिति की मनमानी के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अवैध वसूली की जा रही है।

Paddy Center: धान का अधिक वजन लिया जा रहा

शासन की गाइडलाइन के अनुसार, धान की बोरी का अधिकतम वजन 40 किलो 700 ग्राम होना चाहिए। लेकिन किसानों का कहना है कि वाड्राफनगर केंद्र में 41 किलो 200 ग्राम तक धान तौला जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Paddy Center

हमाल और सुतली की व्यवस्था नहीं

धान खरीदी केंद्रों में बोरी सिलने के लिए सुतली और धान तोलने के लिए हमाल (मजदूर) की व्यवस्था समिति द्वारा की जानी चाहिए। लेकिन वाड्राफनगर केंद्र में न तो सुतली दी जा रही है और न ही हमाल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को मजबूरी में बाजार से सुतली खरीदनी पड़ रही है और हमाल घर से लाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है।

ट्रैक्टर एंट्री पर अवैध वसूली

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किसानों से ट्रैक्टर एंट्री के नाम पर 100 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि बिना पैसे दिए ट्रैक्टर को खरीदी केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता और धान की खरीदी भी नहीं होती।

Paddy Center

Paddy Center: अधिकारी निरीक्षण के बावजूद समस्या बनी हुई

धान खरीदी केंद्र शहर के काफी नजदीक स्थित होने के बावजूद, अधिकारी लगातार निरीक्षण पर आते हैं। इसके बावजूद किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

Paddy Center

सवाल उठता है

जब जिले में प्रशासन और नोडल अधिकारी नियुक्त हैं, तो किसानों को इस तरह की परेशानियों और शोषण का सामना क्यों करना पड़ रहा है? क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या किसान इसी तरह परेशानियों और अवैध वसूली का शिकार होते रहेंगे?

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…