Katni News 19 January : महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लाड़ली बहना योजना की राशि ₹3000 करने व रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katni News 19 January

रिपोर्ट- अमित यादव

Katni News 19 January : कटनी, लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 3000 रुपये देने के वादे को पूरा नहीं किए जाने और नए पंजीकरण पोर्टल को शुरू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने शहर के मध्य स्थित पुरानी कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया ने किया।

Katni News 19 January : तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Katni News 19 January : 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था: सौम्या राँधेलिया

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सौम्या राँधेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले लाड़ली बहना योजना के तहत प्रत्येक महिला को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद महिलाओं को केवल 1500 रुपये ही मिल रहे हैं। बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह राशि महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाफी है, जिससे महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

उन्होंने मांग की कि लाड़ली बहना योजना की राशि तत्काल बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह की जाए और योजना से वंचित महिलाओं के लिए नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल जल्द से जल्द शुरू किया जाए। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी जानिए : Madhya Pradesh 19 January : दावोस में मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल की अमारा राजा समूह से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण पर चर्चा

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को