,

Cyber Crime Arrest: अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी प्रमोद वैष्णव गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cyber Crime Arrest

Report by: Goldy Shrivas, Edit by: Priyanshi Soni

Cyber Crime Arrest: अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शेयर मार्केट और रियल एस्टेट में हर महीने 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कई जिलों के लोग बने शिकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की ठगी का शिकार बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा सहित आसपास के कई जिलों के निवेशक हुए हैं। आरोपी ने भरोसा जीतकर बड़ी रकम निवेश करवाई और बाद में फरार हो गया।

Cyber Crime Arrest: 20 लाख की संपत्ति जब्त

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 कार और 1 बाइक जब्त की है। इसके साथ ही करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति को सीज किया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

Cyber Crime Arrest: मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का

यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं व आरोपियों का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur Factory Fire: फैक्ट्री और घर जलकर राख, अम्बिकापुर में आग ने मचाई तबाही

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस