एक देश एक चुनाव: विपक्ष ने किया हंगामा, समर्थन में ज़्यादा मत…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
One country one election: Opposition created ruckus, more votes in support

एक देश एक चुनाव को लेकर लगातार चर्चा जारी थी। जिसके बाद आखिरकार मंगलवार को सदन में विधेयक पेश किया गया। पहले से उम्मीद जताई जा रही थी कि, विपक्ष इसका विरोध करेगा जो हुआ भी। विपक्ष के हंगामे को लेकर विधेयक पर वोटिंग कराई गई। वोटिंग के लिए सदन में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मशीन का इस्तेमाल किया गया। मगर इस पर भी कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बीच में बोलना पड़ा। अमित शाह से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि, अगर कुछ सदस्यों को मशीन से वोट डालने में परेशानी है तो उनकी पर्ची दे दी जाए।

मंगलवार को संविधान के 129वे संशोधन विधेयक, 2024 और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’, जिसे एक देश एक चुनाव विधेयक भी कहा जा रहा है, लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान कई विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया। इस बिल पर चर्चा करने के लिए वोटिंग करने का सुझाव दिया गया।

विपक्ष ने जताई आपत्ति
वोटिंग को लेकर विपक्षी सांसदों की आपत्ति पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि, सदन में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मतदान हो रहा है। इसमें कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं। इसलिए सदस्यों को पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। सेक्रेटरी जनरल इसकी जानकारी प्रदान करेंगे, साथ ही अगर गलती से गलत बटन दब जाता है तो अपने वोट को बदलने का भी मौका दिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा सेक्रेटरी ने सदस्यों को वोटिंग प्रक्रिया से अवगत करवाया। 
बिल को कितना समर्थन
नए संसद भवन में पहली बार किसी विधेयक पर मतदान हुआ। जब इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मतदान हुआ तो 369 सांसदों ने मतदान किया। विधेयक के समर्थन में 220 और विपक्ष में 149 वोट पड़े। इसके बाद जब पर्ची से वोटिंग हुई तो विधेयक को पेश किए जाने के पक्ष में 269 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े। मतदान के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन के पटल पर रखा, सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से भी विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की मांग की है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित