Cinema : 83 साल के अमिताभ बच्चन ने उम्र और समय पर जताया पछतावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cinema

उम्र के पड़ाव पर अनुभव और अफसोस

Cinema बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हो चुके हैं, फिर भी वह फिल्मों, शोज़ और विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी झलक साझा करना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। हाल ही में उनके लेटेस्ट ब्लॉग ने सुर्खियां बटोरीं, जिसमें उन्होंने उम्र और समय के साथ कुछ चीजें न सीख पाने का पछतावा व्यक्त किया।

समय पर सीख न पाने का अफसोस

Cinema अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि उन्हें खेद है कि उन्होंने अपने करियर में कई चीजें समय रहते नहीं सीखीं। उनका कहना है कि “हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जो चीजें सीखने की थी, वह सालों पहले सीख ली जानी चाहिए थीं।” उन्होंने आगे बताया कि आज सीखने की इच्छा और ऊर्जा उम्र और समय के साथ कम होती जा रही है और तकनीक की तेज़ी इतनी बढ़ गई है कि नए अविष्कारों को सीखने का समय निकल जाता है।

विशेषज्ञों को सौंपकर काम पूरा करने का तरीका

Cinema बिग बी ने ब्लॉग में यह भी साझा किया कि अगर कोई काम खुद नहीं कर सकते, तो उसे विशेषज्ञों के हाथ सौंपकर पूरा करवा सकते हैं। उन्होंने लिखा कि पहले के जमाने में अगर किसी को काम की जानकारी नहीं होती थी, तो उसे पछतावा होता था। अब आप काम स्वीकार करते हैं, विशेषज्ञ नियुक्त करते हैं और काम पूरा करवा लेते हैं। अमिताभ ने इसे “सही शब्द का इस्तेमाल करके कितनी राहत मिली” बताते हुए इसे अपने अनुभव का महत्वपूर्ण सबक बताया।

Read this: Cinema : राहु केतु रिव्यू: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जबरदस्त केमिस्ट्री, पौराणिक सोच और मॉडर्न कॉमेडी का मजेदार मेल

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार