Report: punit sen
ट्रेक्टर चालकों और मालिकों का विरोध प्रदर्शन
Anuppur जिले में बिजुरी रेंज के वन विभाग के रेंजर पवन ताम्रकार के खिलाफ ट्रेक्टर वाहन चालकों और मालिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि वन अधिकारी अवैध वसूली और तानाशाही कर रहे हैं। वाहन चालकों का कहना था कि विभाग की इस हरकत से उन्हें लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी ने वर्दी की आड़ में प्रदर्शनकारियों का मोबाइल तोड़ा
Anuppur विरोध प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी सतीश बैगा ने वर्दी की आड़ में प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे प्रदर्शनकारियों में और अधिक आक्रोश पैदा हुआ और उन्होंने सतीश बैगा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का तीखा विरोध
Anuppur घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारे लगाते हुए सतीश बैगा मुर्दाबाद का उद्घोष किया। वे वन विभाग के अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया है और मामले की जांच शुरू की है।
Read this: Barwah : वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया





