,

Horoscope-15-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope- 15-01-2026

Horoscope– 15-01-2026:

१. मेष राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, पर काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है। व्यापारियों, खासकर लोहा व निर्माण सामग्री से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं, हालांकि अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं। परिवार में संयम रखें, क्रोध से रिश्तों में खटास आ सकती है। प्रेम जीवन में साथी का साथ मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कफ संबंधी परेशानी से बचने के लिए खानपान में सावधानी रखें।

Horoscope– 15-01-2026: वृषभ राशि

दिन सुखद और संतोषजनक रहेगा। परिवार में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में प्रगति और मान-सम्मान के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, हालांकि आराम-सुविधाओं पर खर्च संभव है। शुगर से पीड़ित लोग खानपान में सतर्क रहें।

Horoscope- 15-01-2026

३. मिथुन राशि
कुल मिलाकर अच्छा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। माता की सेहत पर ध्यान दें। सांस से जुड़ी समस्या वाले सावधानी बरतें।

४. कर्क राशि
मानसिक उलझनें रह सकती हैं। कामकाज में चुनौतियां आएंगी, धैर्य रखें। सरकारी कार्यों में अड़चन संभव है। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें। यात्रा के योग हैं। सर्दी-जुकाम से बचाव करें। प्रेम जीवन में सुकून के पल मिलेंगे।

५. सिंह राशि
सफलता भरा दिन रहेगा। नौकरी में अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ, विशेषकर धातु कारोबार में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। रक्तचाप के रोगी सतर्क रहें।

६. कन्या राशि
शुभ और लाभकारी दिन। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। वित्तीय कार्यों में लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और रक्तचाप का ध्यान रखें।

Horoscope– 15-01-2026: तुला राशि

दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक लाभ और कार्यों में सुगमता रहेगी। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन या सुख-साधन की प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Horoscope- 15-01-2026

८. वृश्चिक राशि
उपलब्धियों से भरा दिन। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने लेन-देन सुलझेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वाणी पर संयम रखें। बवासीर से पीड़ित खानपान में सावधानी रखें।

९. धनु राशि
सुखद दिन, पर आवेश से बचें। नौकरी और शिक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। कमर और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

१०. मकर राशि
शुभ और लाभदायक दिन। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और रुका धन मिल सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में समझदारी रखें।

११. कुंभ राशि
मिलाजुला दिन। लाभ के साथ खर्च भी रहेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। यात्रा में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कफ और पेट संबंधी परेशानी से बचें।

१२. मीन राशि
विशेष रूप से शुभ दिन। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नया काम शुरू करने के योग हैं। जमीन-प्रॉपर्टी मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उदर संबंधी समस्या से बचने के लिए परहेज रखें।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…