कांग्रेस का प्रदर्शनः विधानसभा का किया घेराव, हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल: सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, महिलाओं व बच्चियों के उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। इस दौरान कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने जहवार चोक पर एकत्रित होकर पैदल मार्च किया और विधानसभा पहुंचे यहां विधानसभा का घेराव किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचे और अन्य बड़े नेता भी शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्यप्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला है।

खाली बोरियां लेकर कांग्रेस विधायक विधानसभा में पहुंचे
इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक खाद की खाली बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद की किल्लत से परेशान है। वहीं प्रदेश में नकली खाद बेचा जा रहा है इसके साथ ही खाद ब्लैक में बेचा जा रहा है।

अलका लांबा भी पहुंची प्रदर्शन में
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी प्रदर्शन में पहुंची हैं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि मध्य प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। चारों तरफ से सरकार फेल हो चुकी है। बीज नकली मिलता है। बिजली महंगी मिलती है।

मध्यप्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की बनी: कमलनाथ

जवाहर चौक पर रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की तस्वीर आप सब के सामने है। आज बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्यप्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की हो गई है। हर क्षेत्र में घोटाला, नौजवानों के रोजगार में घोटाला, किसानों के बीज-खाद में घोटाला, जहां देखो घोटाला ही घोटाला। आज हमारे कृषि क्षेत्र में कितनी समस्याएं हैं। एक बात याद रखिएगा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था 70% कृषि क्षेत्र पर आधारित है। अगर कृषि क्षेत्र डूबता है तो पूरा प्रदेश डूबता है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला