,

pilibhit : पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद पर उठे सवाल, भाकियू टिकैत गुट का जोरदार धरना

pilibhit

रिपोर्ट: निज़ाम अली

pilibhit : मंडी समिति परिसर में धान खरीद को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी प्रशासन पर फर्जी खरीद दिखाने और किसानों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए।

धान खरीद में फर्जीवाड़े और भेदभाव का आरोप

pilibhit किसानों का कहना है कि धान खरीद में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नमी और अन्य बहानों का हवाला देकर किसानों की फसल खरीदने से इंकार किया जा रहा है, जबकि राइस मिलरों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना वास्तविक खरीद के ही रोजाना लक्ष्य पूरा दिखाया जा रहा है।

कागजी खरीद और सरकारी धन के दुरुपयोग का दावा

pilibhit धरने में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि कागजों में फर्जी खरीद दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाओं के भी आरोप लगाए गए, जिससे किसानों में भारी रोष है।

एमओ हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

pilibhit धरना-प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मंडी के एमओ को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Read this: Bemetara Traffic Safety: सड़क किनारे ठेलों और वाहनों के कब्जे पर प्रशासन सख्त, सोमवार से होगी बड़ी कार्रवाई