,

Jiwaji University tree cutting: हरे-भरे पेड़ों की कटाई से मचा हड़कंप, नगर निगम ने की कार्रवाई

Jiwaji University tree cutting

Jiwaji University tree cutting: ग्वालियर का ऑक्सीजन हब कहे जाने वाले जीवाजी विश्वविद्यालय में हरे-भरे और वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। शनिवार शाम यूनिवर्सिटी के डे-केयर सेंटर परिसर में नीम और आम जैसे महत्वपूर्ण पेड़ों को काटा गया।

Jiwaji University tree cutting: नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर कटाई रुकवाई

पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने पर ग्वालियर नगर निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कटाई को रुकवाया। इस दौरान कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को भी जब्त किया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, जितने पेड़ काटे गए हैं, उनकी पूरी लकड़ी अब तक बरामद नहीं हो पाई है।

Jiwaji University tree cutting

पुराने पेड़ों की कटाई, अनुमति पर सवाल
मौके पर मौजूद नगर निगम के पार्क नोडल अधिकारी मुकेश बंसल ने बताया कि कई पुराने और घने पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि पेड़ों की कटाई के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। बिना अनुमति कटाई पाए जाने पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

छुट्टी का फायदा उठाकर कराई गई कटाई
शनिवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में अवकाश रहता है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से कटाई कराई गई। कटे हुए पेड़ों में नीम और आम जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पेड़ शामिल हैं।

प्रोफेसर ने दी सफाई, 20 दिन पहले कटाई का दावा
पेड़ों की कटाई को लेकर जब जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र खटीक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये पेड़ हाल ही में नहीं बल्कि करीब 20 दिन पहले काटे गए थे। उनका दावा है कि इसके लिए यूनिवर्सिटी से अनुमति ली गई थी और ये पेड़ एक भवन को नुकसान पहुंचा रहे थे।

Jiwaji University tree cutting

यह खबर भी पढ़ें: MP News 11-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Jiwaji University tree cutting: जनसंपर्क अधिकारी बोले- जानकारी लेकर देंगे जवाब

वहीं विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विमलेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जिन पेड़ों को काटा या छांटा गया है, उनकी विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जानकारी संबंधित विभाग से लेकर ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार