,

HR News: जानिए हरियाणा की आज की टॉप 10 खबरें

HR News

HR News:

१. सोनीपत में पत्नी का गंभीर आरोप-पति पोर्न फिल्में दिखाकर संबंध बनाने को करता था मजबूर
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति गांजा पीकर गुस्से में उसके साथ मारपीट करता था और निजी अंग दबाता था। इस मामले में प्रेमी ने महिला का साथ दिया।

२. हरियाणा आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में जांच तेज
आईएएस बिजराणियां के बयान दर्ज किए गए। एसआईटी ने ५० गवाह बनाए हैं और जल्द ही डीजीपी को अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी।

३. नारनौल में नौसेना कर्मी पर जानलेवा हमला
१५ दिन पहले कार निकलवाने की रंजिश में युवकों ने डंडों से हमला किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, वीडियो सामने आया है।

४. यमुनानगर में सास की हत्या का सनसनीखेज मामला
बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर बहू ने तकिए से सास की हत्या की। पति को फोन कर कहा—चारपाई से गिरकर मौत हुई, पोस्टमार्टम में सच सामने आया।

५. तेलंगाना से आए व्यक्ति की कुरुक्षेत्र में हत्या
रुपयों के हिसाब को लेकर विवाद में गर्दन काटकर हत्या की गई। शव सड़क किनारे फेंका गया। मृतक को ट्रैवल एजेंट ने वीजा लगाकर रूस भेजा था।

६. लेटलतीफी पर गुरुग्राम–थानेसर की एजेंसी ब्लैकलिस्ट
पीडब्ल्यूडी मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई की गई। मंत्री ने अफसरों को ‘म्हारी सड़क’ ऐप रोज देखने के आदेश दिए।

७. हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी का १०४ करोड़ का बजट पास
कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। प्रधान झींडा के बयान से बैठक में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज रही।

८. करनाल के युवक की स्पेन में मौत
साइकिल चलाते समय गिरने से हादसा हुआ। युवक ने एक साल पहले लव मैरिज की थी और तीन महीने पहले पत्नी के साथ स्पेन गया था।

९. आपसी झगड़े के बाद प्रेमी जोड़े ने जहर निगला
तीन बच्चों की मां पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी। विवाद के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

१०. सिरसा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। दोनों साथ रह रहे थे। युवती दो बच्चों की मां थी, युवक तीन बच्चों का पिता।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर