Suresh Kalmadi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Suresh Kalmadi Death

Edit by: Priyanshi Soni

Suresh Kalmadi Death: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार देर रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार तड़के सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर पुणे में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Suresh Kalmadi Death: आज होगा अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवणे स्थित कलमाड़ी निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर नवी पेठ स्थित वैकुंठ स्मशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में उनकी पत्नी, एक विवाहित पुत्र, पुत्रवधू, दो विवाहित पुत्रियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं।

Suresh Kalmadi Death: पुणे से सांसद और केंद्र में मंत्री रहे

सुरेश कलमाड़ी महाराष्ट्र के पुणे लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके थे। उन्होंने केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी रहे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

Suresh Kalmadi Death

पायलट से राजनीति तक का सफर

सुरेश कलमाड़ी का जीवन सफर काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में की थी। इसके बाद राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे पुणे की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरे। उन्हें अक्सर ‘पुणे का किंगमेकर’ भी कहा जाता था। शहर के विकास और आधारभूत ढांचे में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।

भारतीय खेल जगत में अहम भूमिका

खेलों के प्रति उनका लगाव जगजाहिर था। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लंबे समय तक भारतीय खेलों की कमान संभाली। वर्ष 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल उनके करियर का अहम पड़ाव रहे। हालांकि, इन खेलों से जुड़े विवादों ने उनके राजनीतिक जीवन को प्रभावित किया, लेकिन देश में खेलों को बड़े मंच पर लाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

सुरेश कलमाड़ी के निधन पर कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पुणे ने आज अपना एक प्रभावशाली और अनुभवी नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Top 10 News MP: 06-01-2026

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर