,

चोरों ने मंदिर में बोला धावा, भगवान ने दिया संकेत और हो गए अरेस्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Thieves stole from the temple, God gave a signal

ग्वालियर: चोरों को भगवान ने खुद पकड़वाया और हवालात तक पहुंचाया। ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से, जहां घंटा चोरों को भगवान ने पकड़वा दिया। दरअसल चोर मंदिर में घंटा चुरा रहे थे तभी वह घंटे का नट खोल रहे थे ऐसे में घंटा बज गया और पड़ोसी ने आवाज सुन ली, जिसके बाद पड़ोसी ने मंदिर में जाकर देखा तो चोर घंटा चुराकर भाग रहे थे ऐसे में पड़ोसी ने पुलिस को कॉल किया और पुलिस ने घेराबंदी करके चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह सिर्फ मंदिर में घंटों की चोरी करते थे क्योंकि घंटा पीतल का होता है और काफी महंगा बिकता है। चोरों ने पूछताछ में बताया कि वह अभी तक 45 मंदिरों से घंटा चुरा चुके है।

घंटा चुराने में आसानी होती है- चोर
पूछताछ में पता लगा है, यह चोर अब तक करीब 45 घंटे चोरी कर चुके हैं। पकड़े गए चोरों के नाम राजेश कुशवाह निवासी बानमोर और सोनू सोलंकी निवासी बहोड़ापुर बताए गए हैं। जनकगंज इलाके में ही स्थित शनिदेव मंदिर से इन्होंने घंटे चोरी किए थे। इसके बाद हजारेश्वर मंदिर में से घंटा चोरी किए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में से मंदिर चोरी कर चुके हैं।
जनकगंज प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जब इन चोरों से पूछताछ की गई तो बोले, घंटे चोरी करने में आसान हैं। एक नट खोलने से घंटा निकल आता है। जबकि दानपेटी तोड़ने पर आवाज होती है।

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए

Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग