,

Ambikapur: व्यवसायी पर जानलेवा हमला और 20 लाख की लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur: अम्बिकापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैलाश मोड़ के पास मोबाइल डीलर की दुकान पर बदमाशों ने डंडे से हमला किया था।

मास्टरमाइंड ने पहले की नौकरी, फिर बनाई लूट की साजिश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक दास और रोहित दास हैं। मास्टरमाइंड दीपक दास पहले पीड़ित की दुकान में काम करता था। नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद उसने रोहित दास के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। दोनों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला किया और 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

लूट के पैसे और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट के पूरे 20 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। यह लूट पूर्व रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस अभी भी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी तथ्यों का पता लगा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Gariaband: देवरी गांव में युवक की हत्या का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…