,

Gariaband: देवरी गांव में युवक की हत्या का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार

Gariaband

Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain

Gariaband: देवरी गांव में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिले युवक हितेश तारक उर्फ चंदू तारक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक को लाठी, डंडे और पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक पर पहले से ही मारपीट और चोरी के आठ अपराध तथा नौ प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां राजिम थाना में दर्ज थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की और तेज़ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। स्थानीय प्रशासन ने मामले में सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…