,

Horoscope (30-12-2025): जानिए आज का दैनिक राशिफल

Horoscope

Horoscope:

१. मेष राशि
आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। प्रेम जीवन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। कार्यों में धैर्य और संयम आवश्यक है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर बाजार जैसे क्षेत्रों में निवेश से लाभ संभव है। पुरानी गलतियों से सीख मिलेगी। किसी सम्मान या प्रशंसा से मन प्रसन्न होगा।

२. वृष राशि
आज आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि खराबी से खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के सहयोग से किया गया कार्य लाभ देगा। किसी मित्र से मतभेद होने की आशंका है।

३. मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में फिलहाल बदलाव न करें। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आमदनी बढ़ने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे।

४. कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी कार्य में जोखिम लेने से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। लंबे समय से अटका कार्य पूरा न होने से मन खिन्न रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

५. सिंह राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में नए साधन या उपकरण शामिल कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। नए कार्य के लिए ऋण लेने पर भी विचार कर सकते हैं।

६. कन्या राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। मनचाहा लाभ मिलने से खुशी होगी। पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए ससुराल पक्ष से बातचीत करनी पड़ सकती है। खानपान में लापरवाही न करें, पुरानी समस्या उभर सकती है।

७. तुला राशि
आज का दिन आनंदमय रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। घर में अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता से डांट भी सुननी पड़ सकती है।

८. वृश्चिक राशि
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। दान-पुण्य और परोपकार के कार्यों में रुचि रहेगी। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुरानी गलती से सबक लें और दूसरों के मामलों में दखल न दें। जल्दबाजी में निर्णय न करें।

९. धनु राशि
आज सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। पिता से किसी कार्य को लेकर सलाह मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और भागदौड़ रहेगी। खानपान पर ध्यान दें। भक्ति भाव में मन लगेगा। तेज गति वाले वाहनों से सावधान रहें। व्यवसाय में बिना सोचे निवेश न करें।

१०. मकर राशि
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यों में समझदारी दिखानी होगी, क्योंकि जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पुराना अटका धन मिलने से राहत मिलेगी। किसी परिजन के यहां जाने का अवसर मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।

११. कुंभ राशि
आज तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। किसी कार्य को लेकर मन में उलझन रहेगी, जिसे सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सावधानी जरूरी है। आय और व्यय में संतुलन रखें। पड़ोसियों से विवाद से दूर रहें। संपत्ति से जुड़े कार्यों में पूरी जांच-पड़ताल करें, अन्यथा धन फंस सकता है।

१२. मीन राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के