Horoscope: जानिए आज का राशिफल 28 दिसंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope:

  1. मेष राशि
    प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कुछ नया और अलग करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में समय और महत्व देना जरूरी है, अन्यथा दूरी आ सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ रहेगी। मनोकामना पूरी होगी, पर मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा।
  2. वृष राशि
    दिन विशेष फलदायी रहेगा। किसी नई वस्तु की खरीद शुभ संकेत दे रही है। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। नया वाहन लेने या घर की मरम्मत की योजना बन सकती है। लंबे समय से अटका हुआ सौदा पूरा होने की संभावना है। सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानी फिर उभर सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
  3. मिथुन राशि
    कामकाज को लेकर दौड़-भाग अधिक रहेगी, लेकिन सहयोग भी मिलता रहेगा। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी होगा। अपने कार्य दूसरों पर छोड़ने से बचें। बच्चों पर ध्यान देना जरूरी है ताकि वे गलत संगति से दूर रहें। सरकारी मामलों में सतर्कता रखें।
  4. कर्क राशि
    दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करेंगे और वरिष्ठों की बातों को महत्व देंगे। सहयोग की भावना बनी रहेगी। मानसिक तनाव से बाहर निकलने का प्रयास करें। रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। घरेलू विवादों से दूरी बनने से मन हल्का महसूस करेगा।
  5. सिंह राशि
    आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना जरूरी होगा, क्योंकि मन में दुविधा रह सकती है। मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित लोग नियमित जांच कराते रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, उच्च शिक्षा से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
  6. कन्या राशि
    स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या या संक्रमण की आशंका है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। किसी सहकर्मी से जरूरी बातें साझा करने से बचें। एकाग्रता बनाए रखने से गलतियां कम होंगी।
  7. तुला राशि
    दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वातावरण खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं। कामकाज में तेजी आएगी और जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी। पदोन्नति को लेकर बातचीत संभव है।
  8. वृश्चिक राशि
    धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी होगा। वाणी में मधुरता रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला भाई-बहनों से बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के बल पर आर्थिक सहायता मिलने के योग हैं। उधार का वाहन चलाने से बचें।
  9. धनु राशि
    जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक या सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। पिता से विवाद से बचना बेहतर रहेगा।
  10. मकर राशि
    नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से सफलता मिलेगी। सेहत की अनदेखी न करें। दिनचर्या में सुधार करने से काम और आराम दोनों के लिए समय मिलेगा।
  11. कुंभ राशि
    दिन लाभदायक रहेगा। समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
  12. मीन राशि
    खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके कार्यों से नई पहचान बनेगी। संतान किसी वस्तु की मांग कर सकती है। अनजान लोगों की बातों में न आएं। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी बढ़ा सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के