,

हमीदिया कर्मचारियों का काम बंद, इसलिए तीन महीनों से नहींं मिली सैलरी

Ward boy-technician of Hamidia Hospital on strike: 500 employees protesting against not receiving salary for three months

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि, उन्हें पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इसके विरोध में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन हड़ताल कर रहे है। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं। हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। वहीं, 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।

जानकार के मुताबिक दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया गया था। अब फिर दो माह का वेतन रोक लिया है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसमें भुगतान में देरी हो रही है। दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने मांग और प्रदर्शन की सभी बातों से साफ तौर पर इंकार कर दिया।

अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि, गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई है।

दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि, उसमें दिवाली बोनस शामिल नहीं था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।

क्या है कर्मचारियों की मांग

1.वेतन महीने की 1 तारीख से 8 तारीख तक मिलना चाहिए ।

2.बचा हुआ बोनस नहीं मिला है, वो मिलना चाहिए और आगे से बोनस हमेशा टाइम से मिलना चाहिए|

3.सरकारी छुट्टी दी जाए साथ ही डबल ड्यूटी का भुगतान किया जाए।

4.सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को जॉइनिंग लैटर दिया जाए।

मांग पूरी ना होने पर हड़ताल का एलान

एक वार्ड बॉय ने अपना नाम गोपनीय रखते हुए बताया कि, 10 दिसंबर को हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हमें दो महीने से सैलरी नहीं दी गई है। तीसरा महीना भी शुरू हो गया है। जिससे हम सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं।सैलरी नहीं मिलने से हम अपने बच्चों का सही से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। हमारे वार्ड बॉय, ओटी टेक्नीशियन एवं ऑपरेटर सभी लोग कम से कम 500-600 की संख्या में 10 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा