,

Bhopal: गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़े गौरवशाली इतिहास को प्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल: CM डॉ. मोहन यादव

bhopal cm mohan grurdwara bal diwas

by: vijay nandan

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित “वीर बाल दिवस” के अवसर पर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहिबजादों के जीवन, त्याग और अदम्य वीरता पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की महान शहादत को नमन करना हम सभी का कर्तव्य है। साहिबजादों का बलिदान न केवल सिख इतिहास, बल्कि पूरे भारत के गौरवशाली इतिहास का अमूल्य अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सीएम डॉ. यादव ने घोषणा की कि गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़े गौरवशाली इतिहास को प्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को साहिबजादों के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, देशभक्ति और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गुरुद्वारे में विशेष अरदास और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…