रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल जंग विराम होना चाहिएः ट्रंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पिछले 1,000 हजार दिनों से जारी रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रकाश डाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंशा जाहिर की है कि दो देशों के बीच तत्काल प्रभाव से जंग पर विराम लगना चाहिए। इससे हजारों परिवार तबाह हुए है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि समझौते से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। बता दें कि पिछले 1 हजार दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है, जिससे दोनों देशों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते है कि दोनों देशों में यूद्व विराम हो।

सोशल मिडिया पर किया दावा
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया है। ट्रंप ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में फ्रांसीसी और यूक्रेन के नेताओं के साथ बैठक के बाद संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा तथा सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कीव 1,000 दिनों से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता करना चाहेगा। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैए जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि किसी भी समझौते से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।

जंग से दोनों देशों को आर्थिक नुकसानः ट्रंप
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मंच पर एक पोस्ट में दावा किया कि रूस और यूक्रेन दोनों ने एक ऐसे युद्ध में सैकड़ों हजारों सैनिकों को खो दिया है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहाए ‘‘तत्काल युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए। बहुत से लोगों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ रही हैए बहुत से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया है। ट्रंप की यह टिप्पणी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद आई है।

शांति समझौता यूक्रेन के लिए न्याय संगत होना चाहिएः जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस बैठक को रचनात्मक बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन के लोगों के लिए न्यायसंगत होना चाहिए। जेलेंस्की ने कहाए ‘‘जब हम रूस के साथ प्रभावी शांति की बात करते हैं, तो हमें सबसे पहले प्रभावी शांति गारंटी के बारे में बात करनी चाहिए। यूक्रेन के लोग शांति चाहते हैं उन्होंने दावा किया कि 24 फरवरी, 2022 को रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से यूक्रेन ने अब तक 43,000 सैनिकों को खो दिया है जबकि 370,000 अन्य घायल हुए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक