,

Korba News: जंगल कटाई और कोल ब्लॉक के विरोध में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट घेराव, बोले– जल-जंगल-जमीन नहीं देंगे

korba portest

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

Korba News: कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले कई ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल कटाई और प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने जल-जंगल-जमीन को कोल ब्लॉक के लिए नहीं देंगे।

Korba News: ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के वन विभाग और एक निजी कंपनी द्वारा गांव के घने जंगलों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर दिया गया, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे हैं।

Korba News: ग्रामीणों ने बताया कि उनका क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पेसा एक्ट लागू है। पेसा कानून के तहत जल, जंगल और जमीन पर ग्रामवासियों का पूर्ण अधिकार है। इन्हीं संसाधनों से ग्रामीणों की आजीविका चलती है, साथ ही जंगलों में वन्य जीवों का संरक्षण भी होता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जंगल कटाई का काम तत्काल बंद नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…