आरएलडी विधायक मिथलेश पाल की बढ़ी मुश्किलें, 5 साल पुराने केस में कोर्ट ने तय किए आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Muzaffarnagar, RLD MLA Mithlesh Pal's troubles increase, court frames charges in 5 year old case

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की मीरापुर से नवनिर्वाचित विधायक मिथलेश पाल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। पांच साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में विधायक मिथलेश पाल और 14 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। उनके खिलाफ दंगा भड़काने, बंधक बनाने सहित आरोप तय किए गए हैं। विधायक मिथलेश पाल और अन्य 14 लोग शुक्रवार को विशेष सांसद-विधायक अदालत में यातायात बाधित करने के एक मामले में पेश हुए। अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 03 जनवरी 2025 तय की है।

अदालत के सूत्रों ने बताया कि विशेष जस्टिस देवेंद्र सिंह फौजदार ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता (IPC) की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों के साथ दंगा करना) और 342 (बंधक बनाना) के तहत आरोप तय किए। अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि 03 जनवरी 2025 तय की है। मिथलेश पाल के वकील किरणपाल ने कहा कि सिविल लाइंस थाने में 25 फरवरी 2019 को विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

हाल ही में मीरापुर से चुनीं गईं विधायक
हाल ही में उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर विधानसभा उपचुनाव मिथलेश पाल मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से राष्ट्रीय लोक दल की टिकट से चुनाव लड़कर विधायक चुनी गईं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को आया था। मिथलेश पाल ने 2012 में भी मीरापुर सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। विधानसभा 2012 के चुनावों में मिथलेश पाल दूसरे नंबर पर थीं। बसपा के जमील अहमद कासमी ने उन्हें चुनाव हराया था।

उन्होंने 2017 में मीरापुर सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वे इस बार भी वो चुनाव नहीं जीतीं, उन्हें बीजेपी के अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव में हराया था. मिथलेश पाल जानसठ रोड के पास भरतिया कॉलोनी की रहने वाली हैं। मीरापुर विधायक चुने जाने के बाद अब मिथलेश पाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट