Iran US War Impact On Economy : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत पर भारत सख्त,साढ़े तीन महीने बाद युद्ध समाप्ति के दावे में कितना दम ?
Iran US War Impact On Economy : अमेरिका ईरान जंग खत्म हो चुकी है? क्या ईरान अमेरिका के आगे झुक गया है सारी शर्तें मान ली है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा तो यही किया है। ट्रंप ने कहा, कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार निपटारा कर लिया है, उन्होंने कहा कि ईरान ने ये मान लिया है कि वे कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे.. हम इसी बात पर अड़े हुए थे. यही पूरा मकसद था…करीब 95 प्रतिशत मामला इसी से जुड़ा था… हालाँकि ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने पूरी कहानी पलट दी। अब युद्ध ख़त्म होने का असली सच जो भी है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से युद्ध खत्म करने और शांति समझौता होने के दावे के बाद वैश्विक शेयर बाजारों और अर्थव्यवस्था में एक भारी उछाल देखा गया है। तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में लगभग 4% की भारी गिरावट आई है। इस राहत से दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक लौट आई है। जो एक अच्छा संदेश है…ऐसे में क्या माना जाया कि सब कुछ ठीक होना शुरू हो गया है ? आगे की परिस्थिति क्या होगी ?
Iran US War Impact On Economy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से युद्ध खत्म करने और शांति समझौता होने के दावे के बाद वैश्विक शेयर बाजारों और अर्थव्यवस्था में एक भारी उछाल देखा गया है। तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 4% की भारी गिरावट आई है। इस राहत से दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक लौट आई है…ट्रंप के बयान के बाद बाजार और अर्थव्यवस्था में जो सुधार नजर आया उसमे…..अब एक तरफ दावा युद्ध खतम करने का है तो दूसरी तरफ दोनों पक्षों के बीच इसे खत्म करने के लिए पर शांति समझौते की बातचीत के दावे किए गए हैं। अभी दोनों देश एक ड्राफ्ट पर चर्चा कर रहे हैं और स्थिति में बदलाव हो सकता है, उधर हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट पर अमेरिकी बलों की सैन्य कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है |
Iran US War Impact On Economy : अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीधे सैन्य संघर्ष (ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) को फरवरी 2026 के अंत में शुरू होने के बाद से लगभग 3.5 महीने (करीब 15 सप्ताह) हो चुके हैं, अमेरिका और इज़राइल के नेतृत्व में ईरान पर पहला हमला 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था,,,अप्रैल में अस्थाई संघर्ष विराम (Ceasefire) लागू होने के बाद से आक्रामक युद्ध का मुख्य चरण समाप्त माना जा रहा है, हालांकि शांति समझौते को लेकर बातचीत और तनाव के दौर अभी भी जारी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगली कोई तस्वीर हमले से जुडी सामने नहीं आएगी और तेजी से हुए नुक्सान की भरपाई शुरू हो जाएगी…और यदि इस बीच फिर हमला हुआ तो इसके दुष्परिणाम अच्छे नहीं होंगे |
READ MORE : MP UCC Awareness Campaign : यूसीसी पर जनता की राय से बनेगी नीति, सीएम मोहन यादव बोले- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दें सुझाव

