Double Murder : लूट के इरादे से दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
रिपोर्टर : देवेंद्र श्रीवास
Double Murder : रिपोर्टर देवेंद्र श्रीवास के अनुसार, सिवनी डबल मर्डर केस में जांजगीर-चांपा जिले की अदालत ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्थित शराब दुकान में हुए बहुचर्चित डबल मर्डर मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई।यह घटना 5 नवंबर 2023 की रात की है, जब आरोपी लूट के इरादे से शराब दुकान में घुसे और वहां तैनात दो सुरक्षा कर्मियों, यदुनंद और जय कुमार की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

Double Murder : मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने मुख्य आरोपी शिव शंकर चौहान को चार-चार बार आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। वहीं सह आरोपी कृष्णा सहिस और महिला सहयोगी मंगली सहिस को तीन-तीन बार आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
Double Murder : मुख्य आरोपी को चार बार उम्रकैद, सह आरोपियों को भी मिला कठोर दंड
Double Murder : जिला न्यायालय के लोक अभियोजक संदीप सिंह ने बताया कि यह फैसला गंभीर अपराधों के खिलाफ एक सख्त संदेश है और इससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।न्यायालय के इस निर्णय को क्षेत्र में न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो अपराधियों के लिए कड़ा संदेश देता है कि ऐसे जघन्य अपराधों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा।
read more : Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

