आजमगढ़ में ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मारी गोली, लड़की की मौत, युवक की हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी पर रेस्टोरेंट के अंदर गोली चला दी। इस घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट की है। शुक्रवार दोपहर मसीरपुर निवासी आदित्य सिंह (20) अपनी नाबालिग प्रेमिका (पकड़ी खुर्द निवासी) के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था। तभी अचानक लड़की का पिता नीरज सिंह भी वहां पहुंच गया।

रेस्टोरेंट में कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर आरोपी पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बेटी और उसके प्रेमी पर गोलियां दाग दीं।

लड़की की मौत, प्रेमी गंभीर

फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल संयुक्त 100 सैया अस्पताल, लालगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई, जबकि आदित्य जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

पुलिस का बयान

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि वारदात को लड़की के पिता नीरज सिंह ने ही अंजाम दिया है। गोलीकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीकांड से ठीक पहले लड़की की मां भी रेस्टोरेंट में मौजूद थी और बातचीत कर रही थी। तभी पिता वहां पहुंचा और विवाद के बाद गुस्से में गोली चला दी।


गोंडा में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष

इसी बीच गोंडा जिले से भी हिंसा की खबर आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं।

यह घटना 24 सितम्बर की बताई जा रही है। संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास