Election Commission : दिल्ली, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी है दरअसल कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफीसर ने रद्द कर दिया था. इसके खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था लेकिन यहां से भी कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है।

MP RajyaSabha Election : एक दिन पहले विधानसभा परिसर में गरमाया था माहौल
मंगलवार को मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला। दिनभर हुई हलचल के बीच कांग्रेस प्रत्याशी मीनीक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने की खबर आई। इससे पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति के तहत 38 विधायकों सहित कुल 75 लोगों को विशेष विमान से बेंगलुरु भेजने का फैसला किया था। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने तेलंगाना में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में शामिल नहीं की है। उसके बाद शाम को ये खबर आई कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस और नारेबाजी भी देखने को मिली थी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक पहुंचने का प्रयास किया था। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसके चलते कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही थी।
MP RajyaSabha Election : राज्यसभा की रेस में आंकड़ों का बड़ा खेला
- विधानसभा में कुल सदस्य संख्या 230
- अभी प्रभावी विधायक संख्या 228
- दो विधायक मतदान नहीं करेंगे
- जीत का आंकड़ा 58
- बीजेपी के पास 164
- दो सीट पक्की 116
- बीजेपी के पास शेष सदस्य 48
- बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार भी उतारा
- बीजेपी को 10 सदस्यों की अतिरिक्त जरूरत
- भारत आदिवासी पार्टी 01
- कांग्रेस की सदस्य संख्या 63
- मीनाक्षी की जीतना लगभग तय था
- ऐसे समय में बीजेपी ने कर दिया खेला
- तेलंगाना का मामला निकाला
- मीनाक्षी का नामांकन रद्द करा दिया
- बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट घोषित किए जाने की संभावना
- अब कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

